उत्तर प्रदेश

बेहतर बैंकिंग सेवा के लिए बीसी सखी रेखा देवी को मिला प्रशस्तिपत्र

सराय अहमद गांव पहुंचे बीडीओ और डीडीओ

रुदौली-अयोध्या। गरीब और वंचित समाज की उन्नति के लिए भाजपा सरकार ने अनेक क्रन्तिकारी योजनाएं चलाई है। दर्जनों योजनाएं गांव गरीबों की उन्नति में अपना महती योगदान दे रही है। योगी सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान, निशुल्क बोरिंग और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी स्कीम गावों में लोकप्रिय है। उक्त बातें सराय अहमद गांव में सरकार द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गन्ना डायरेक्टर राम प्रेस यादव ने कही। श्री यादव ने कहा कि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में आधुनिक भारत के शिल्पी सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर 17 नवम्बर को रुदौली में आयोजित पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील की है। कार्यक्रम को खंड विकास अधिकारी रुदौली अमित कुमार त्रिपाठी ने सम्बोधित करते हुए ब्लॉक की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। वही क़ृषि विभाग की ओर से बीटीएम रामचरन मौर्या ने क़ृषि विभाग द्वारा बीज पर दिए जा रहें अनुदान की जानकारी दी। वही ग्राम प्रधान राज कमल वर्मा ने जिला विकास अधिकारी अयोध्या,आईएसबी भगवान दीन और बीडीओ रुदौली का ग्राम पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पंचायत सचिव लवकुश यादव, मण्डल उपाध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा, बूथ अध्यक्ष धर्मराज चौहान सहित सैकड़ो ग्रामवाशी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}