अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल
गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर, हालत नाजुक

रुदौली-अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के शुजागंज पुलिस चौकी अंतर्गत भेलसर टिकैतनगर मार्ग पर स्थित ग्राम मुस्काबाद गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बाइक भी छतिग्रस्त हो गई। इस हादसे का मंजर देख गांव के ग्रामीण तुरन्त दौड़ पड़े। और दोनों को उठाकर मुख्यमार्ग से किनारे किया। और इस घटना की सूचना तुरन्त कोतवाली रुदौली पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी अपने हमराही सिपाही रजत कुमार के साथ तुरन्त घटना स्थल पर पहुच गए। और दोनों घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया। जहां पर सीएचसी चिकित्सकों ने एक को मृत्य घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल का प्रथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। जहां पर उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर मारने वाला वाहन टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह समय लगभग 6:30 बजे अशोक कुमार पाठक पुत्र सुरेश कुमार पाठक उम्र 28 वर्ष व सुरेश कुमार पुत्र राम प्यारे उम्र 55 वर्ष निवासीगण हरिहरपुर बलिया कोतवाली रुदौली जो अपने घर से बाइक से सवार होकर कोटवा धाम दर्शन करने गए थे। जो दर्शन करके वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी ग्राम मुस्काबाद गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार कुछ दूरी पर जा गिरे। और बाइक भी पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुची भेलसर पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया। जहां पर सीएचसी चिकित्सकों ने अशोक कुमार पाठक को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि सुरेश कुमार का प्रथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। जहां पर उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।वही पुलिस ने इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। मौत की ख़बर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तुरन्त सीएचसी परिसर पहुचे। और मृतक को देखकर जोर जोर से रोने चिल्लाने लगे। इस घटना से परिजनों का रोरोकर बुराहाल है। वही पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय अयोध्या भेज दिया। पुलिस हादसे में लिप्त वाहन की तलाश कर रही है। और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।



