विद्यालय में घुसा विशाल अजगर, मची अफरा-तफरी वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा

रिपोर्ट फतेह खान
रूदौली (अयोध्या)।
रूदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऐथर में उस समय हड़कंप मच गया जब प्राथमिक विद्यालय के परिसर में एक विशालकाय अजगर घुस आया। अचानक अजगर को देखकर विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में घटना की सूचना पूरे गांव में फैल गई और सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। वन विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की। वन क्षेत्राधिकारी जे.पी. गुप्ता के निर्देशन में वन विभाग की टीम संजय, पप्पू, और शुजागंज चौकी के दीवान अनुज यादव ने ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। राहत की खबर अजगर को देर रात सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की यदि कहीं कोई जंगली जीव दिखाई दे, तो घबराएं नहीं, तुरंत वन विभाग या स्थानीय पुलिस को सूचित करें।”



