उत्तर प्रदेश

शारदा सहायक नहर में मिला नवजात शिशु का शव, क्षेत्र में सनसनी

रुदौली-अयोध्या। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के अंतर्गत हिंदू इंटर कॉलेज के समीप शारदा सहायक नहर में एक नवजात शिशु का शव मिलने की दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी।शुक्रवार की सुबह नहर के किनारे पहुंचे कुछ ग्रामीणों की नजर पानी में पड़े मासूम पर पड़ी। दृश्य देखकर सभी दंग रह गए तथा इसकी सूचना तुरन्त नयागंज पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही नयागंज चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात को नहर से बाहर निकलवाया। इस संबंध में नयागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शिशु की उम्र लगभग दो से तीन दिन बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि जन्म के तुरन्त बाद किसी ने निर्दयता से बच्चे को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम आसपास के इलाकों में संभावित सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की तलाश में जुट गई है। ताकि इस अमानवीय घटना को अंजाम देने वाले दोषियों का जल्द पता चल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}