उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति अभियान के तहत बच्चियों को बताया गया महिला संबंधित अपराध व उससे बचने के उपाय

रिपोर्ट :- फ़तेह खान

रुदौली-अयोध्या। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत कोतवाली रूदौली अंतर्गत शुजागंज पुलिस चौकी के ग्राम फगौली कुर्मीयान में बुधवार को महिला उपनिरीक्षक दीपशिखा सिंह व स्तुति गुप्ता द्वारा बच्चियों व महिलाओं को मिशन शक्ति तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान शुजागंज चौकी प्रभारी शंकर लाल यादव अपने पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बच्चियों व महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक करने के साथ साथ उन्हें महिला संबंधित सहायता हेतु वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, ऑपरेशन कवच महिला हेल्पलाइन नंबर 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा साइबर अपराध 1930 के बारे में जागरूक किया गया। यहीं नहीं इस कार्यक्रम में महिला संबंधित अपराध और उनसे कैसे बचे इस विषय पर भी जागरूक किया गया। तथा बच्चियों को गुड टच व बैड टच के बारे में भी जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}