सोसायटी ने आयोजित किया निःशुल्क प्राथमिक उपचार शिविर


रुदौली-अयोध्या। समर्पण उत्थान सोसायटी के सहयोग से इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा कैंप कार्यालय खैरनपुर रुदौली पर मूर्ति विसर्जन एवं दशहरा मेला के उपलक्ष्य में निःशुल्क प्राथमिक उपचार शिविर रेडक्रॉस सोसायटी के प्रशिक्षित वॉलिंटेयरों द्वारा लगभग 30 श्रद्धालुओं को मरहम पट्टी एवं सैकड़ो श्रद्धालुओं को दवा वितरण कर उपचार किया गया। यह कार्यक्रम रेडक्रॉस के मंडल प्रभारी डॉक्टर अजय मोहन एवं डिप्टी सीएमओ संदीप शुक्ला के निर्देशन में नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया। नि:शुल्क शिविर का शुभारंभ उपजिलाधिकारी रुदौली विकास धर दूबे ने दीप प्रज्वलित एवं श्रद्धालुओं को दवा वितरण कर किया। सोसायटी के पदाधिकारियों द्वारा आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंट करके स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोसायटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राम सिंह, रामराज, हनुमान सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उमेश कुमार, विवेक गुप्ता, अनिल कुमार, हंसराज, डॉक्टर रविंद्र, अशोक कुमार, अंशिका, गुड़िया यादव, शीतला प्रसाद, राजन मिश्रा, जीत बहादुर, मनोज कुमार, अमित कुमार, अमर राजपूत, ओमप्रकाश यादव, अबरार, प्रमोद कुमार सहित आदि लोग उपस्थित थे।



