उत्तर प्रदेश

निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सीएचसी रुदौली का किया निरीक्षण

सीएचसी रुदौली रोल मॉडल, अधीक्षक फातिमा हसन रिजवी पुरस्कृत

रुदौली-अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुदौली की प्रभारी चिकित्सक डॉ. फातिमा हसन रिजवी की कार्यशैली की सराहना लगातार बढ़ रही है। हाल ही में तहसील समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फुंडे ने उनके काम की खुलकर तारीफ की। और लोगों से कहा कि वे उनका सहयोग करें। रविवार को निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन शुभा मिश्रा व साधना राठौर ने सीएचसी रुदौली का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई और अस्पताल सुव्यवस्थित व्यवस्था को देखकर वे प्रभावित हुई। और डॉ. फातिमा की तारीफ करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।डॉ. फातिमा हसन रिजवी इससे पहले सोहावल सीएचसी की प्रभारी रह चुकी है। और वहां भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य कर जिले का नाम रोशन किया था। एक ही दिन में आठ सिजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में नया कीर्तिमान स्थापित करना उनकी उपलब्धियों में शामिल है। वर्तमान में जिले में सबसे अधिक सिजेरियन कराने वाली चिकित्सक के रूप में उनका नाम पहले स्थान पर है। चिकित्सा से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक सभी उनकी कार्य कुशलता और व्यवहार की प्रशंसा कर रहे है।डॉ. फातिमा हसन रिजवी ने कहा कि हमारी मेहनत और मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार बनियान का सहयोग इस कार्य को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है। मरीज को स्वास्थ्य लाभ मिलना ही हमारे पेशे की सबसे बड़ी उपलब्धि व सफलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}