उत्तर प्रदेश

पटरंगा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी गई जानकारी

रुदौली-अयोध्या। पटरंगा पुलिस द्वारा थाना प्रभारी शशिकांत यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिला उप निरीक्षक प्रतीक्षा, महिला हेड कांस्टेबल पूनम दीक्षित द्वारा श्री राम जानकी इंटर कॉलेज पटरंगा मंडी में छात्राओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जागरूक करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं जैसे कन्या सुमंगला योजना,बाल विवाह रोकथाम,महिला सम्बन्धी अपराध विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों वूमेन पावरलाइन – 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा -112, सीएम हेल्पलाइन -1076, चाईल्ड हेल्पलाइन -1098, साईबर हेल्पलाइन – 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन -102, एम्बुलेंस सेवा -108 सहित आदि के विषय में जागरूक करते हुए साइबर अपराध के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी पटरंगा शशिकांत यादव ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।मिशन शक्ति उसी कड़ी में महत्वपूर्ण अभियान है।जिसके तहत महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में जागरूकता एवं आत्म विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}