उत्तर प्रदेश

अरबाज़ अंसारी बने नगर मंत्री, विधायक ने दिलाई शपथ

फतेह खान की  खास रिपोर्ट 

रुदौली अयोध्या
शुजागंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल शुजागंज इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बुधवार को नगर की साप्ताहिक बंदी रहेगी। इस अवसर पर अरबाज़ अंसारी ने नगर मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता ने की, वहीं जिला अध्यक्ष जान मोहम्मद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नवनियुक्त नगर मंत्री को शपथ विधायक रामचन्द्र यादव ने दिलाई और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ-साथ नगर के सम्मानित व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी और संगठन को नई ऊर्जा देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}