“नव अंशिका हरियाली क्वीन” सीजन फोर – फन मोर में चुनी जाएंगी
सौन्दर्य की होंगी स्वीट 60 की दिलचस्प प्रतियोगिताएं

लखनऊ 21 जुलाई। रेल विहार और नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से शनिवार 26 जुलाई को “हरियाली उत्सव सीजन फोर – जोश मोर” का आयोजन गोमती नगर विराज खंड स्थित होटल क्लासियो कलेक्शन में किया जा रहा है। यह आयोजन दोपहर 11:30 बजे होगा। इसमें सौन्दर्य और टैलेंट के एक से बढ़कर एक दिलचस्प प्रतियोगिताएं होगी।
नव अंशिका फाउण्डेशन की उपाध्यक्ष नीरा लोहानी ने बताया कि “हरियाली उत्सव सीजन फोर – जोश मोर” में रैंप वॉक और टैलेंट हंट शो आकर्षण का केन्द्र बनेगा वहीं नव अंशिका हरियाली क्वीन 2025 और स्वीट सिक्सटी हरियाली क्वीन 2025 के साथ ही बेस्ट हेयर स्टाइल, ड्रेस, स्माइल, पर्सनैलिटी, परफार्मेंस, रैंप वॉक, मेकअप, डांस, टैलेंट, मेंहदी, सुंदरी, कजरा, चूड़ी श्रंगार, एक्सप्रेशन, सिंगर, आर्नामेंट, फुटवियर और नेल्स के टाइटल अवार्ड भी दिए जाएंगे। इच्छुक महिलाएं दूरभाष 9721700025 और 9335222238 पर भी संपर्क सकती हैं। नव अंशिका फाउंडेशन की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने बताया कि हरियाली क्वीन” सीजन फोर – फन मोर से सम्बंधित जानकारियां और फेसबुक लिंक facebook.com/nishu.tyagi.7792 पर भी अपलोड की जाएंगी।