उत्तर प्रदेश

अंतरिक्ष से सकुशल लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल में भव्य स्वागत* रौजागांव में हर्षोल्लास: भारत के लाल शुभांशु शुक्ला की गौरवपूर्ण वापसी पर स्कूल में खुशी की लहर

अयोध्या  डी एस एम लायंस पब्लिक स्कूल, रौजागाँव में अंतरिक्ष यात्री भारत के लाल शुभांशु शुक्ला के के सकुशल वापस लौटने पर बच्चों ,अभिभावकों और सभी शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी इस अंतरिक्ष यात्रा से सकुशल वापस लौटने पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ निहाल रजा ने कहा जब शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष यात्रा से वापस लौटे तो खुशी के मारे मेरे आंसू निकल आए उन्होंने देश का नाम पूरे दुनिया में रोशन किया है और हम भारतीयों के लिए यह गर्व का क्षण है। विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ भावना मिश्रा ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सुरक्षित वापसी भारत के लिए एक एक अविस्मरणीय दिन है, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष अन्वेषण में देश की बढ़ती भागीदारी और वैज्ञानिक उपलब्धियों को दर्शाता है।

. सीसीए इंचार्ज नीरज द्विवेदी और प्रवक्ता एलिजा जैदी ने बच्चों को उनके पूरे मिशन की जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय की एडवाइजर हुमा निहाल और सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}