अपर आयुक्त द्वारा पेराई सत्र 2025 व 26 के लिए रौजागांव मिल के सर्वेछित क्षेत्रफल का किया गया औचक निरीक्षण

रुदौली-अयोध्या। वर्तमान पेराई सत्र 2025 व 26 में हुए गन्ना सर्वे की जांच पर अपर गन्ना आयुक्त (क्रय) मुख्यालय,विश्वेश्वर कनौजिया के द्वारा शुक्रवार को गनौली समिति के ग्राम बाबूपुर व जरायल कला के गन्ना सर्वे प्लाटो का निरीक्षण किया गया। तथा दोनों ग्रामो में कृषको के साथ बैठकर कृषको की समस्याओं से अवगत हुए और उनके समस्याओं के निदान के लिए संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कीट बीमारी के निदान के बारे में भी बताया गया। इसी दौरान गन्ना समिति गनौली परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर उप गन्ना आयुक्त अयोध्या संजय गुप्ता, जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव, जयेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रौज़ागांव कपिल दीक्षित, सचिव गनौली समिति अनिल कुमार, सचिव फैजाबाद समिति अशोक कुमार वर्मा, चीनी मिल रौजागांव के महाप्रबंधक (गन्ना) हरदयाल सिंह, मुख्य गन्ना प्रबंधक दिनेश सिंह, उप गन्ना प्रबंधक अजीत राय, सरोज दीक्षित, फरमान अली सहित परिषद, समिति व चीनी मिल के सुपरवाइजर एवं कृषक गण महेश प्रशाद, दयाशंकर, उमेश दत्त, रंजीत कुमार, चन्द्र प्रकाश, नरेंद्र कुमार, शिवकुमार, सरोज कुमारी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।