उत्तर प्रदेश

मोहर्रम पर्व को लेकर थानाध्यक्ष ताजियादारों से मिले, कर्बला व जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

रुदौली-अयोध्या। आगामी रविवार को होने वाले मोहर्रम पर्व को शांति व कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मवई पुलिस ने होमवर्क शुरू कर दिया है।रविवार को थानाध्यक्ष मवई सुरेश कुमार पटेल ने करीब एक दर्जन गांवों में जाकर ताजियादारों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना।थानाध्यक्ष ने जिन रास्तों से ताजियों का जुलूस निकलता है उस रास्ते का भी निरीक्षण किया।और जिस गांव में जहाँ पर ताजिया दफन होती हैं वहां के कर्बला को भी देखा।थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि मोहर्रम पर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस मुस्तैद रहेगी।उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी गांव में जाकर ताजियादारों से मुलाकात कर उनसे बातचीत भी की गई।सभी को हिदायत भी दी गई है कि ताजियों का जुलूस अपने परंपरागत मार्गों से ही गुजरे।थानाध्यक्ष ने सबसे ज्यादा ताजिया विक्रय करने वाले गांव मवई के ताजिया निर्माण करने वाले कारीगरों से मिलकर विक्रय लिस्ट भी देखी उनको स्पष्ट शब्दों में बता भी दिया कि जो लम्बाई व ऊंचाई निर्धारित की गई है। उसी को ध्यान में रखते हुए ताजियों का निर्माण करें।थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्राम मवई के अलावा मांजनपुर, हुनहुना, बरतरा, सेंवढ़ारा,परौली,सिपहिया,नेवरा, सण्डवा,मोहम्मदपुर दाऊदपुर,नरौली,भैंसौली आदि गांवों का भ्रमण किया गया है।थानाध्यक्ष के साथ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}