उत्तर प्रदेश

मन की बात कार्यक्रम का रुदौली नगर में हुआ प्रसारण,रोपित किया गया एक पौधा मां के नाम

रुदौली-अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो शो “मन की बात” का 123वां एपिसोड का सीधा प्रसारण रुदौली नगर के बूथ संख्या 315 पर बाबू कल्याण सिंह वार्ड में राम जानकी मंदिर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत सुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुदौली विधायक राम चंद्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभासद व नगर अध्यक्ष राम राज लोधी ने की। कार्यक्रम में श्री विधायक ने पीएम के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के बाद उपस्थित नगर वासियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री जी द्वारा आपातकाल के बारे में जो बातें बोली गई। उसको देश ने झेला है। आपातकाल भारत देश के लिए सबसे काला समय था। विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन सिर्फ सेना का मिशन नहीं है,बल्कि यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। वही भाजपा नगर अध्यक्ष राम राज लोधी ने भी प्रधानमंत्री की प्रेरणा से लोगो को अवगत कराया। विधायक ने मंदिर परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। व लोगो को पौधे भी वितरित किए। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता,सभासद ज्ञान प्रकाश मिश्रा,कुलदीप सोनकर,पकज शर्मा,लाल चंद्र लोधी,शक्ति लाल लोधी,विनय लोधी,राज किशोर सिंह, राजकुमार सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}