उत्तर प्रदेश

विधायक रामचंद्र यादव ने मृतक मनोज यादव के परिवार से की मुलाकात

श्री विधायक ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन

रुदौली-अयोध्या। रविवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र के ममरेजनगर गांव में मृतक मनोज यादव के घर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री विधायक ने परिजनों को हर संभव सहायता और मदद का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि शनिवार को मनोज यादव की शहबाजपुर गांव में टेंट की सेलिंग लगाते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी रुदौली ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि परिवार के इस दुखद समय में वे उनके साथ खड़े हैं। और शासन स्तर पर जो भी संभव सहयोग होगा, कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}