वाल्मीकि महोत्सव 2025 डॉक्यूमेंट्री का मुख्यमंत्री के समक्ष किया गया प्रदर्शन
वाल्मीकि महोत्सव 2025 के मंच पर स्वरांजलि सेवा संस्थान के कलाकार हुए सम्मानित

वाल्मीकिनगर – वाल्मीकि महोत्सव 2025 के मंच पर अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान के कलाकारों द्वारा चंपारण गौरव गान की प्रस्तुति की गई। स्वर्ग धरा पर उतरा जहां पर सुख शांति आराम है, एवं भैया शान से बोलs घरवा हमार चंपारण में बा , आदि गीतों पर देर तक तालियां बजती रही । माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा निर्मित वाल्मीकि महोत्सव 2025 डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया। जिसकी काफी प्रशंसा हुई।स्थानीय गायक डी. आनंद ,संगीत आनंद ,ललन बिहारी व्यास, शिवचंद्र शर्मा, सौरभ कुमार ,अमला कांत ठाकुर, एवं रामनारायण प्रसाद की भूमिका सराहनीय रही।
समाजसेवी संगीत आनंद ने कहा कि हम अपनी संस्था के माध्यम से वाल्मीकि नगर इको पर्यटन को विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा देश दुनिया तक पहुंचाने की कोशिशें लगातार करते आ रहे हैं।
कार्यक्रम के पश्चात राजनेता गणों में वाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार, वाल्मीकि नगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ,स्टार कलाकार एवं लौरिया विधायक विनय बिहारी, विधान पार्षद भीष्म साहनी, जिला परिषद अध्यक्ष निर्भय महतो , तथा अधिकारी गणों में पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय, बगहा पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ,उप विकास आयुक्त सुमित कुमार , नरकटियागंज, एसडीम सूर्य प्रकाश गुप्ता, बेतिया सदर एसडीएम विनोद कुमार, बगहा अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार, कला संस्कृति पदाधिकारी पश्चिम चंपारण राकेश कुमार ,अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह, कुमार रवींद्र, बीडीओ बीडू राम, नौतन बीडीओ ,एवं जिला परिषद अध्यक्ष निर्भय कुमार महतो, थरूहट के ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ. कृष्ण मोहन राय, लोकप्रिय चिकित्सक डॉक्टर राजू प्रसाद एवं बिंदेश्वर कुमार, की भूमिका सराहनीय रही। माननीय नेतागण एवं अधिकारियों ने कलाकारों को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। लघु फिल्म द्वारा इको पर्यटन, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व और वाल्मीकि महोत्सव की महत्ता को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया गया है। एडिटर स्वरांजलि सिंह,निर्देशक संगीत आनंद, संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवीऔर कैमरामैन के रूप में संगीत आनंद ने बेहतर कार्य किया है। वाल्मीकि महोत्सव 2025 के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं कला संस्कृति एवं युवा विभाग को स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया। विदित हो कि 6 नवंबर 2014 से संगम तट पर नारायणी गंडकी महा आरती का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं इको पर्यटन को बढ़ावा देना है। संस्था द्वारा 14 नवंबर 2012 से मानसिक बीमार और लावारिस दिव्यांगों को घूम-घूम कर भोजन दिया जाता है।