छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस के कार्यवाई न करने से दबंगों के हौसले बुलंद

प्रभा बाजपेयी, उन्नाव
उन्नाव। सदर कोवताली पुलिस की उदासीनता से नारी सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस के कार्रवाई न करने से दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि शिकायत करने वाली महिला के घर में घुस कर बुरी तरह मारपीट की जिसमें दो पड़ोसी महिलाओं को गंभीर चोटे आयी है। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सदर कोवताली क्षेत्र के सांईपुरम की रहने वाली सलोनी शुक्ला (25) पत्नी स्व. मोनू घर में दुकान चलाकर गुजर बसर करती है। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाली रूचि (28) पत्नी नीरज द्विवेदी का उसकी दुकान आना जाना लगा रहता है। रूचि के पति बाराबंकी में रहकर पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। आरोप है कि मोहल्ले के रहने गोविंद यादव, भोला यादव व जीतेंद्र रूचि पर आते जाते फब्दिया कसते थें। 15 दिन पूर्व उनकी हिम्मत इतनी बढ़ी कि उन्होंने दुकान आते समय रूचि के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिस पर रूचि और सलोनी ने कोतवाली पहुंच कर छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। हलांकि पुलिस ने आरोपियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। बीती देर रात आरोपी सलोनी के घर पर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। उसने फोन कर सलोनी को जानकारी दी। जिस पर सलोनी पुलिस को साथ लेकर पहुंची तो आरोपी भाग निकले। पुलिस आरोपियों के घर की महिलाओं को समझा कर वापस चली गयी। रूचि सलोनी के घर पर भी इसी बीच फिर से दंबग आ धमके और घर के अंदर घुस कर मारपीट शुरू कर दी। मार पीट में रूचि का सिर बुरी तरह से फट गया जबकि सलोनी के हाथ में गंभीर चोट आयी है। इस घटना में सलोनी की भतीजी पीहू भी चुटहिल हुई। सलोनी के मुताबिक आरोपी दोनों के बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जब घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी तो एंबुलेंस बुलवा कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। सलोनी का आरोप है कि पुलिस दबंगों से मिली रकम के चलते उन पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उन पर कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी दिन अप्रिय घटना घट सकती है। कोतवाल अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायलों की ओर से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।