14 कोसी परिक्रमा में श्री कृष्णा आरटीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य केंद्र
विधायक रामचंद्र यादव ने परिक्रमा में आए श्रद्धालुओं को वितरित की दवाइयां

रुदौली-अयोध्या। पवित्र 14 कोसी परिक्रमा के अवसर पर नरौली स्थित श्री कृष्णा आरटीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से आर वी एस लॉन के सामने एक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया गया। इस केंद्र के माध्यम से परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श व आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने पहुँचकर श्रद्धालुओं से भेंट की और उन्हें दवाइयां वितरित की। श्री विधायक ने परिक्रमा में शामिल लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि परिक्रमा अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन की इस जनसेवा पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा भावना को मजबूत करते है। कॉलेज की टीम में मौजूद डॉक्टरों व फार्मासिस्टों ने दिन भर परिक्रमा में आए भक्तों को स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक उपचार की सुविधा दी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य केंद्र का लाभ उठाया।



