Blog

जदयू नेत्री शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर, शोक सभा के साथ पुष्पांजलि का कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बांदा – आज दिनांक 29 दिसंबर 2024 को मंडल मुख्यालय जनपद बांदा शहर स्थित अशोक लाट प्रांगण में जनता दल यूनाइटेड महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन होने पर, शोक सभा के साथ पुष्पांजलि का कार्यक्रम भी रखा गया है।
आज सायंकाल संगठन के समस्त लोगों के द्वारा सरदार मनमोहन सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने का कार्य किया गया। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने अपने वक्तव्य में कहां की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी एक अद्वितीय प्रतिभा के धनी,अपने देश के लिए समर्पित व्यक्तित्व एवं निष्ठावान कार्यशैली के प्रणेता रहे हैं। लंबी बीमारी के बाद ऐसे नेता का निधन निश्चित रूप से हमारे देश के लिए एक कमी होने का कारण बना। यदि देखा जाए तो अर्थशास्त्री के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने अनुभव एवं ज्ञान से भारतवर्ष की अर्थव्यवस्था के लिए अपने कुशल नेतृत्व से सदैव अभिसिंचित किया है जिसके फलस्वरुप आज भारत वर्ष की अर्थव्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की जाती है। उनका स्वर्गवास होना भारतवर्ष के लिए निश्चित रूप से एक अपूर्णीय क्षति कहा जा सकता है। और प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह जी समस्त भारतवासियों के हृदय में अपना एक स्थान बना चुके हैं।
पुष्पांजलि देने में शालिनी सिंह पटेल, रजनी द्विवेदी,अनिल तिवारी,दिलीप द्विवेदी,राहुल द्विवेदी,नवीन कुमार मिश्र के साथ जेडीयू के तमाम लोग उपस्थित रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}