उत्तर प्रदेश

शारदीय नवरात्रि पर्व पर दुर्गा पंडालों में महामाई का जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची हुई है धूम

रुदौली-अयोध्या। शारदीय नवरात्रि पर्व पर रुदौली नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पंडाल में महामाई का जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूजा, आराधना की धूम मची हुई है। नगर के नव दुर्गा पूजा समिति काजी पूरा शिवपुरम के तत्वाधान में भव्य पंडाल एवं दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसकी पूरे नगर में चर्चा है। काजी पूरा के माता रानी के भव्य पंडाल में नन्हे मुन्हे बच्चों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति की गई। जो दर्शकों की सराहना का पात्र बन गई।बच्चो ने अपने सुंदर आयोजन से सभी का मन मोह लिया। नव युवक़ दुर्गा पूजा समिति ने धार्मिक आयोजन के साथ एक नई पहल करते हुए पंडाल में कार्यरत पांच सफाई नायको को मंच पर सम्मानित किया गया। परितोष मिश्र ने सभी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में मातृ शक्तिओ द्वारा बच्चों को पुरुष्कार प्रदान किया गया। नारी शक्तियों में डॉ दीप्ती, पूनम मिश्रा, रंजना यादव, पुष्पा सिंह, रेनू गुप्ता, साधना गुप्ता, आरती गुप्ता, मीरा यादव, रुपम यादव, रानी कसौधन ने सभी बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। अंत में नव युवक दुर्गा पूजा के समस्त कार्यकर्ता सुनील यादव, परितोष मिश्र, संतोष यादव, कमलेश यादव, प्रदुमन कशोधन, अमित टंडन, सुमित टंडन, डाक्टर श्याम गुप्ता, श्याम जी, मोहित राधेश्याम, अजय कुमार, मिथुन प्रकाश, राजेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, सत्य प्रकाश यादव, राकेश गुप्ता, अमन, नितिन सहित आदि ने माता रानी की आरती की एवं सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}