अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मनाया गया बाबा साहब का महापरिनिर्वाण दिवस

रुदौली-अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रुदौली इकाई द्वारा सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्री हंस इंटर कॉलेज रौजागांव में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत संयोजक सेवार्थ विद्यार्थी ऋषभ गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अमृत लाल यादव एवं नगर मंत्री नितेश कश्यप ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। प्रांत संयोजक ऋषभ गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि हमारी पहचान न जाती से न क्षेत्रवाद से बल्कि हमारी पहचान शुरू से और अंतिम यात्रा तक भारतीय के रूप में होनी चाहिए। एवं महापरिनिर्वाण दिवस हमे याद दिलाता है संघर्ष और दृढ़ संकल्प के माध्यम से भी परिवर्तन संभव है। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष अमृत लाल यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किया। नगर मंत्री नितेश कश्यप ने कार्यक्रम में आए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कालेज प्रबन्धक सतीश यादव, नगर सोशल मीडिया संयोजक शिवम विश्वकर्मा, नगर कार्यकारिणी सदस्य रवि कुमार शिक्षकगण एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



