उत्तर प्रदेश

प्रतिज्ञा हॉस्पिटल का हवन पूजन कर व फीता काटकर किया गया उद्घाटन

नेहा मिश्रा, महराजगंज रायबरेली

महराजगंज रायबरेली। मंगलवार को प्रतिज्ञा हॉस्पिटल का हवन पूजन कर व फीता काटकर उद्घाटन किया गया। आपको बता दें पशु चिकित्सालय के सामने, चंदापुर रोड, महराजगंज में प्रतिज्ञा हॉस्पिटल का उद्घाटन भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौर ने किया। उद्घाटन के दौरान भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौर ने कहा कि सुविधाओं कोप्रतिज्ञा हॉस्पिटल का हवन पूजन कर व फीता काटकर उद्घाटन किया गया बेहतर बनाने के उद्देश्य से हॉस्पिटल खोला गया है। जिसका उद्घाटन करने का सौभाग्य हमें मिला। अस्पताल खोलना पुनीत कार्य है। इस हॉस्पिटल से ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जायगी। हास्पिटल मरीजों को जीवनदान देने का कार्य करते हैं। इनका उद्देश्य समाज की भलाई के लिए काम करना होना चाहिए। जय सिंह ने बताया यहां पर जनरल वार्ड, प्राइवेट वार्ड, सभी प्रकार की ऑपरेशन की सुविधा व भर्ती उपलब्ध है। इस मौके पर देवेन्द्र प्रताप सिंह (नीलू सिंह), जय सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह (अन्नू सिंह), एसआई सचिन सिंह, नलिन प्रताप, अरिदमन सिंह उर्फ विधायक, रोहित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}