महराजगंज पहुँची प्रियंका गांधी का किया गया जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में प्रियंका ने भरा जोश

नेहा मिश्रा, संवाददाता रायबरेली
महराजगंज रायबरेली। बुधवार को महराजगंज पहुँची प्रियंका गांधी का किया गया जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में प्रियंका ने भरा जोश। आपको बता दें लोकसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी लगातार नुक्कड़ सभा का आयोजन कर रही है। कांग्रेस की महासचिव इन दिनों रायबरेली में डेरा डाले हुए हैं। रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी व भाई राहुल गांधी के समर्थन में प्रियंका गाधी ने बुधवार को जोरदार प्रचार करते हुए कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। सबसे पहले प्रियंका गांधी ने थुलवासा पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आम जनता के लिए कुछ नहीं किया है 5 किलो राशन देकर जनता को गुमराह करती आ रही है भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया है, लेकिन गरीबों का नहीं उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो कर्ज माफी के लिए एक स्थाई आयोग बनाया जाएगा जिसमें किसानों का कर्ज़ आसानी से माफ हो सकेगा इस तरह ढेर सारी योजनाएं हैं, जिसको मैं कह नहीं रही हूं जहां-जहां हमारी सरकारे हैं, वहां आप लोग पता कर सकते हैं कि आम जनता को कितनी सुविधाएं मिल रही है कर्ज माफी, 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को फ्री बस सुविधा यह सब हमारी सरकारी दे रही है। राहुल गांधी को अगर आप लोग जिताएंगे तो एक नहीं दो-दो सांसद आपको मिलेंगे उनके साथ मैं भी आपके लिए काम करूंगी मैं आपकी हर समस्याओं को दूर करने का काम करूंगी। महराजगंज कस्बा के मुख्य तिराहे पर प्रियंका गांधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया, जहां प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के नेता सुशील पासी व विधायक श्याम सुन्दर भारतीय मौजूद रहे। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल, प्रिंशु वैश्य, फिरोज अहमद सहित जनपद व ब्लाक स्तरीय सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित अन्य भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।