एसबीआई के 71वें स्थापना दिवस पर केएमसी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन
चिकित्सकों को उनके अमुल्य योगदान के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक नें किया सम्मानित

महराजगंज जनपद के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर केएमसी मेडिकल कॉलेज में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों, कॉलेज प्रशासन और विद्यार्थियों सहित अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रशासन और बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर समाज सेवा की मिसाल पेश की। रक्तदान करने वालों में कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि रक्तदान एक महान कार्य है, जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक होता है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और लोगों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराना था। कॉलेज प्रशासन ने एसबीआई के इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से न केवल मरीजों को मदद मिलती है, बल्कि समाज में सहयोग और सेवा की भावना भी मजबूत होती है। आपकों बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना 1 जुलाई 1955 को हुई, जब सरकार ने Imperial Bank of India का राष्ट्रीयकरण कर उसे State Bank of India नाम दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारें क्षेत्रिय प्रबंधक नें बताया कि आज हम 500 मिलियन से अधिक ग्राहक 23 हजार सें अधिक शाखाएँ और 63 हजार सें अधिक एटीएम के साथ भारत के सबसे बड़ें तथा भरोसेंमंद बैंक के रूप में अपनी सेवायें दे रहें है । उनके द्वारा रक्तदान करनें वालों को सम्मानित किया गया । साथ ही क्षेत्रिय प्रबंधक और शाखा प्रबन्धक ने संयुक्त रूप सें चिकित्सकों को उनके अमुल्य योगदान के लिए सम्मानित किया ।



