राजीव तिवारी फिर बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, मवई में हुआ भव्य स्वागत

रुदौली-अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद उनके पुनर्नियुक्ति की घोषणा की गई।जैसे ही यह खबर क्षेत्र में पहुंची, समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।सोमवार को सहकारी समिति मैरामऊ के सभापति राजेश शर्मा की अगुवाई में मवई चौराहे पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजीव तिवारी का भव्य स्वागत किया गया।कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।इस मौके पर राजीव तिवारी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।कार्यक्रम में आकाश मणि त्रिपाठी धर्मेंद्र सिंह धर्मेंद्र वर्मा अंजनी साहू सुनील मिश्र श्याम जी जायसवाल संतोष यादव सराफत डा0 अवधेश कुमारी डा0 आफताब खान रविन्द्र शर्मा सुशील तिवारी सर्वेश मिश्रा मनमोहन पांडेय लालजी चौरसिया तेज तिवारी संतोष जायसवाल शांति देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।



