होली व रमजान को लेकर रुदौली में पुलिस का फ्लैग मार्च

शुजागंज अयोध्या।
आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कस्बा रुदौली में व्यापक पुलिस फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी रुदौली के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक पटरंगा, थानाध्यक्ष बाबा बाजार तथा रुदौली कोतवाली पुलिस बल के साथ मुख्य बाजार और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान आमजन से संवाद कर शांति एवं भाईचारे की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक रुदौली संजय मौर्य ने बताया कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा और बाजार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।



