उत्तर प्रदेश

शहनाइयों की गूंज में 126 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

विधायक रामचंद्र यादव ने दिया आशीर्वाद,कहा यह योजना बेटियों के सम्मान और स्वावलंबन की गारंटी

रिपोर्ट :- फ़तेह खान 

रुदौली-अयोध्या। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को मवई ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज परिसर मांजनपुर में सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, शहनाइयों की गूंज और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच 126 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। और नए जीवन की शुरुआत की। आयोजन स्थल पर दिन भर उल्लास और उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संजीवनी है। सरकार की मंशा है कि आर्थिक तंगी किसी भी बेटी के विवाह में बाधा न बने। यह योजना बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव रखती है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है। और अनावश्यक खर्च पर रोक लगाता है। इस अवसर पर मवई ब्लॉक की खंड विकास अधिकारी भावना यादव एवं रुदौली ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी घराती की भूमिका में नजर आए। और विवाह संस्कारों में सहभागिता निभाई। लोक गायिका प्रतिमा यादव द्वारा प्रस्तुत विवाह गीतों ने बारातियों और घरातियों का मन मोह लिया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने अतिथियों का पगड़ी और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। आयोजन में नोडल अधिकारी नीलम सिंह मौजूद रहीं। समाज कल्याण अधिकारी रवीश मिश्रा ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े के बैंक खाते में 60 हजार रुपए की धनराशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी, ताकि दंपती अपने नए जीवन की शुरुआत आत्म निर्भरता के साथ कर सकें।सरकार प्रति जोड़े एक लाख रुपये की सहायता के साथ उपयोगी घरेलू एवं वैवाहिक सामग्री भी उपलब्ध करा रही है, ताकि नवदंपती सम्मान पूर्वक नया जीवन प्रारंभ कर सकें। योजना को पूरी पारदर्शिता और गरिमा के साथ लागू किया जा रहा है। नवदंपतियों को वितरित किया गया यह सामान सामूहिक विवाह के दौरान प्रत्येक जोड़े को उपयोगी गृहस्थी सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिसमें प्रमुख रूप से साड़ी, पेटीकोट, चुनरी, पैंट का कपड़ा, शर्ट का कपड़ा, फेंटा/गमछा, चांदी की पायल, चांदी की बिछिया, स्टेनलेस स्टील डिनर सेट, कुकर, एल्युमिनियम कढ़ाही, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, कूलर, आयरन प्रेस, डबल बेड चादर (पिलो कवर सहित), कंबल (सिंगल बेड), गद्दा/मैट्रेस (सिंगल बेड), तकिया, सिंदूर, लाल कांच की चूड़ी, कंगन, मिक्सर ग्राइंडर, ऊन शाल, सूट एवं कैशरोल शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ आईएसबी भगवानदीन ने किया। कार्यक्रम में मां कामाख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतल प्रसाद शुक्ला, सचिव लालजी चौरसिया, गनौली समिति के गन्ना डायरेक्टर रामप्रेस यादव, किशोरी लाल भारती, निर्मल शर्मा, प्रधान रामबरन चौहान, आलोक चंद्र यादव, तेज तिवारी, मोनू तिवारी, राकेश तिवारी, धर्मेंद्र वर्मा, विजेंद्र शर्मा, माधुरी सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}