भेलसर अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंची सुमन पासवान
राहत सामग्री व आर्थिक सहायता देकर बंधाया ढांढस

रुदौली-अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम भेलसर में हाल ही में हुए अग्निकांड से प्रभावित तीन लोधी परिवारों के बीच रविवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री एवं ग्राम पंचायत बिडहार की ग्राम प्रधान तथा भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सुमन पासवान पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवारों से भेंट कर घटना की जानकारी ली और उनके दुख में सहभागी बनीं। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुमन पासवान ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत के रूप में आटा, चावल, दाल, बर्तन, साड़ियां सहित आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवारों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़ी हैं। और आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा। पीड़ितों से संवाद करते हुए सुमन पासवान ने कहा कि आगजनी की घटनाएं बेहद पीड़ा दायक होती है। जिनमें परिवारों की वर्षों की मेहनत पलभर में नष्ट हो जाती है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि ऐसे समय में पीड़ितों का संबल बनें और उन्हें दोबारा जीवन पटरी पर लाने में सहयोग करें। सुमन पासवान ने प्रशासन से भी पीड़ित परिवारों को शीघ्र सरकारी सहायता व मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। ताकि प्रभावित परिवार जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। इस दौरान भेलसर निवासी भाजपा नेता एवं समाजसेवी हेतुलाल लोधी अपने साथियों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने भी पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।



