उत्तर प्रदेश

हाइवे के किनारे लगे पीपल के विशालकाय वृक्ष में लगी आग

भेलसर चौकी पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

रिपोर्ट :- फ़तेह खान 

रुदौली-अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर पुलिस चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित अल्हवाना गांव के मोड़ के पास शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लखनऊ अयोध्या हाइवे के किनारे लगे एक विशालकाय पीपल के पेड़ में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। पेड़ के भीतर कोमड़ (खोखले) होने के कारण आग तेजी से ऊपर तक पहुंच गई। और पीपल का पेड़ धू-धू कर तेजी से जलने लगा। आग की लपटें उठती देख रास्ते से गुजर रहे राहगीरों व आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। और ग्रामीण तुरन्त आग बुझाने का प्रयास करने लगे। पेड़ ऊंचा होने के कारण उन्हें असफलता हाथ लगी। ग्रामीणों ने तुरन्त इसकी सूचना रुदौली कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना मिलते ही भेलसर चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरन्त मौके पर पहुंची। और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पेड़ के अंदर से लगी आग के कारण उसे बुझाने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस द्वारा मौके पर तुरन्त यातायात को नियंत्रित किया गया। जिससे किसी भी प्रकार की कोई घटना दुर्घटना न होने पाएं। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}