उत्तर प्रदेश

रुदौली में तीन सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

विधायक ने डेढ़ करोड़ की लागत से 2.19 किमी सड़क विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

रुदौली-अयोध्या। रुदौली विधानसभा में क्षेत्रीय विकास को रफ्तार देने के लिए संतुलित क्षेत्रीय विकास (पूर्वांचल) निधि 2024-25 के तहत बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। विधायक रामचंद्र यादव ने एक ही दिन में तीन महत्वपूर्ण सड़कों के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से हजारों ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होगी और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।करौंदी पक्की सड़क से सधई पुरवा (कोयली का पुरखा) होते हुए मनीराम पाल के घर तक लम्बाई 450 मीटर, लागत ₹29.45 लाख,अहिरन पुरवा (बहरास) दक्षिणी से टांडा सूफी मार्ग तक लम्बाई 930 मीटर, लागत ₹67.20 लाख,सहबाज चक गांव से दक्षिण दिशा में जैनाबाद संपर्क मार्ग तक लम्बाई 810 मीटर, लागत ₹52.33 लाख।कुल सड़क लम्बाई : 2190 मीटर (2.19 किमी)जिसकी कुल लागत ₹148.98 लाख है।शिलान्यास करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि रुदौली विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। आज जिन तीन सड़कों के निर्माण की शुरुआत की गई है। उनसे ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़कें मजबूत होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापार सभी क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जनता ने जो विश्वास हम पर जताया है। हम उसी के अनुरूप निरंतर विकास कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में मां कामाख्या धाम के चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अवर अभियंता संदीप कुमार यादव, सहायक अभियंता अमित कांत पांडेय,किशोरी लाल भारती, अर्जुन यादव, जंग बहादुर यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}