उत्तर प्रदेश

थानाध्यक्ष ने जनसेवा केंद्र व साइबर कैफे संचालकों के साथ की बैठक कर जागरूक रहने के दिए निर्देश

रुदौली-अयोध्या। बाबा बाजार थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने शनिवार को क्षेत्र के जनसेवा केंद्र संचालकों व साइबर कैफे संचालकों के साथ साइबर जागरूकता मीटिंग की।इस अवसर पर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि सभी लोग स्वयं जागरूक रहे और लोगों को जागरूक करें।उन्होंने उपस्थित लोगों को समझाते हुए बताया कि जैसे किसी व्यक्ति के साथ फ्राड हो गया तो तत्काल 1930 पर काल करें।पुलिस को सूचना दें ताकि उससे संपर्क करके फ्राड की गई धनराशि को वापस कराया जा सके।थानाध्यक्ष ने बताया कि कई प्रकार के फ्राड किए जाते हैं। एपीके फाइल हो या कोई लिंक के माध्यम से हो या डिजिटल अरेस्ट हो।इन सब चीजों पर बहुत ही सतर्कता रखना बेहद जरूरी है।थानाध्यक्ष ने जनसेवा केंद्र संचालकों को समझाते हुए बताया कि जैसे कोई अंजान व्यक्ति पैसे भेजता है और बताता है कि फला गांव का व्यक्ति को पैसे लेने भेज रहे हैं।और व्यक्ति आया यदि उस पर कोई शंका हो तो फिर उसकी जांच पड़ताल करें यदि अमाउंट रिसीव करने वाला व्यक्ति संदिग्ध लगता है तो पुलिस को सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}