उत्तर प्रदेश

विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में चार सड़कों का हुआ शिलान्यास

विधायक के नेतृत्व में रुदौली को मिली विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

रुदौली-अयोध्या। रुदौली विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली है। जब क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने चार महत्वपूर्ण ग्रामीण संपर्क मार्गों का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। अमौनी मठ मार्ग से सिंहागढ़ संपर्क मार्ग के नव निर्माण के लिए शिलान्यास समारोह विकास खंड मवई के पंचायत भवन रामपुर जनक में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि रुदौली विधानसभा में सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें न केवल आवागमन को आसान बनाती हैं, बल्कि व्यापार, रोजगार और सामाजिक विकास की रीढ़ होती हैं। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि अमौनी मठ केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे पवित्र और ऐतिहासिक स्थलों तक सुगम मार्ग होना बेहद आवश्यक है। हमारी सरकार का संकल्प है कि गांव-गांव तक पक्की सड़क, पुल और बेहतर बुनियादी सुविधाएं पहुंचें। उन्होंने बताया कि अमौनी मठ के पास गोमती नदी पर पुल की स्वीकृति मिल चुकी है। जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। पुल का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। श्री विधायक ने सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। सड़क निर्माण, आवास, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग वर्षों तक सत्ता में रहकर विकास नहीं कर पाए, आज वे केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं, जबकि जनता सच्चाई और कार्य को भली-भांति समझ रही है।

 

-चार महत्वपूर्ण सड़कों को मिली स्वीकृति

 

विधायक रामचंद्र यादव के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2025 व 26 में मुख्यमंत्री योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम योजना के अंतर्गत चार प्रमुख संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया गया।अमौनी मठ मार्ग से सिंहागढ़ संपर्क मार्ग लागत ₹122.31 लाख, लंबाई 1.70 किमी, भेलसर- रुदौली-इन्हौना मार्ग से रमडिहा संपर्क मार्ग (रमडिहा मोड़, उमापुर बाजार) लागत ₹84.58 लाख, लंबाई 1.150 किमी

भेलसर-रुदौली-इन्हौना मार्ग से तकिया संपर्क मार्ग लागत ₹113.50 लाख, लंबाई 1.250 किमी रुदौली-गौरियामऊ संपर्क मार्ग से अजरका संपर्क मार्ग लागत ₹75.50 लाख, लंबाई 1 किमी।

 

-विधायक के नेतृत्व की सराहना

 

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विधायक रामचंद्र यादव के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में रुदौली विधानसभा निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रही है। विधायक ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराए जाएंगे। कार्यक्रम में अमौनी मठ के महंत सत्य भारती जी, माँ कामाख्या नगर पंचायत चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल, बाबाबाजार मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी, महंत सुग्रीव दास, ग्राम प्रधान राजेश यादव, निर्मल शर्मा, तेज तिवारी, अविनाश यादव, दुर्गा प्रसाद रावत, पवन सिंह, राम नेवल लोधी, किशोरीलाल भारती, रितुराज, सुनील मिश्रा, सुजीत सिंह, अमन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}