उत्तर प्रदेश

केक काटकर डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल में मनाया गया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस

रिपोर्ट :- फ़तेह खान

रुदौली-अयोध्या। डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल, रौजागांव में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में केक काटकर की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने निबंध व भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन व व्यक्तित्व पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ.भावना मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और नैतिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। तथा विद्यालय परिवार को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}