उत्तर प्रदेश

रुदौली डाक बंगले पर विधायक रामचंद्र यादव ने जनता दरबार में सुनी जनता की समस्याएं

जनसमस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

रुदौली-अयोध्या। रविवार को रुदौली स्थित डाक बंगले पर क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव द्वारा जनता दरबार का आयोजन कड़ाके की ठंडक में भी जारी रहा। सुबह से ही जनता दरबार में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग अपनी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। श्री विधायक ने समस्या लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से सुना। और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनता दरबार में बिजली, पेयजल, सड़क, राजस्व, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन एवं पुलिस से जुड़े मामलों की शिकायतें प्रमुख रूप से आई थी। वही विधायक रामचंद्र यादव ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक फरियादी की शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने विधायक से सीधे संवाद का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया। और समस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई। इस अवसर पर गन्ना समिति अध्यक्ष निर्मल शर्मा, नगर अध्यक्ष राम राज लोधी, किशोरी लाल भारती, विकास मिश्रा, दिनेश यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}