उत्तर प्रदेश

प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने रूदौली में एआईएमआईएम पार्टी कार्यालय का किया भव्य उद्घाटन

मशहूर शायर काविश रूदौलवी बने रुदौली नगर अध्यक्ष

रिपोर्ट :- फ़तेह खान 

रुदौली-अयोध्या। रुदौली नगर के नवाब बाजार में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने पार्टी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने एक बड़ी नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया।उन्होंने अपने सम्बोधन में ज़िले में अपने सियासी इरादे को साफ़ कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने नुक्कड़ सभा के मंच से कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए।

अपने संबोधन में शौकत अली ने कहा कि आज अगर देश में बीजेपी की हुकूमत है तो यह बीजेपी की कामयाबी नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी की नाकामी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद से सेकुलरिज़्म की ज़िम्मेदारी मुसलमानों ने अपने कंधों पर उठाई है। 1947 से लेकर आज तक सेकुलरिज़्म की गठरी मुसलमान ढोता आ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेकुलर वही है जो बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर के लिखे संविधान पर चले। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आज संविधान और समानता की बात होती है या फिर पूरी तरह से भेदभाव हावी है। कार्यक्रम का आयोजन रुदौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व एआईएमआईएम के प्रत्याशी व कद्दावर नेता शेर अफ़ग़न के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में संगठनात्मक विस्तार के तहत रुदौली नगर के मशहूर शायर काविश रूदौलवी को एआईएमआईएम का रूदौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रूदौली में कार्यालय उद्घाटन और आक्रामक नुक्कड़ सभा के ज़रिये एआईएमआईएम ने अयोध्या ज़िले की सियासत में अपनी मज़बूत मौजूदगी दर्ज कराते हुए आने वाले चुनावों के लिए साफ़ संदेश दे दिया है। सभा में पार्टी ज़िला अध्यक्ष शोएब वारसी, विधानसभा अध्यक्ष शेख़ महताब आलम, महानगर अध्यक्ष शाकिर अंसारी, महानगर महासचिव आरिफ़ ख़ान सहित इसके अलावा फिराक अहमद, कुतबुद्दीन, शाद अख्तर, इलियास ख़ान (कैफे अड्डा), अखिलेश कुमार, महताब आलम उर्फ अट्टू सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}