मवई पुलिस ने साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाया

रिपोर्ट :- फ़तेह खान
रुदौली-अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मवई पुलिस ने बुधवार को साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाया।उप निरीक्षक पल्लवी श्रीवास्तव उप निरीक्षक विपिन मौर्या कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए राजन कुमार थारू ने मवई चौराहा पर साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उप निरीक्षक पल्लवी श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि साइबर जागरूकता के तहत ऑनलाइन फ्रॉड डिजिटल अरेस्ट,फर्जी ऐप,फर्जी वेबसाइट से सतर्कता,फर्जी लिंक ओपन न करने के बारे में बताया।उन्होंने लोगों से ओ टी पी न साझा करने एपीके फाइल से सतर्कता, व्हाट्सएप,इंस्टाग्राम,फेसबुक,टेलीग्राम पर अंजान व्यक्तियों को फ्रेंड न बनाना,फेक प्रोफाइल को रिपोर्ट करने बिना सुनिश्चित किए किसी को पैसे ट्रांसफर न करना,अपनी व्यक्तिगत जानकारी न साझा करना आदि के विषय में जागरूक किया गया।इसके अलावा मोबाइल फोन चोरी या खो जाने पर यू पी कॉप लास्ट आर्टिकल या शेयर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया।इस अवसर पर साइबर वालेंटियर रज्जन लाल,अंकित वर्मा,मो शाकिब सहित आदि लोग उपस्थित थे।



