उत्तर प्रदेश

शुजागंज बाजार में दो बाइकों की भिड़ंत, 5 घायल।

रूदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शुजागंज, में गया दत्त राजनरायण जन विकास इंटर मीनापुर के समीप दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।पहली बाइक पर सवार युवक और लड़की

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार युवक बैलाईया गांव का निवासी था,जो अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था। दुर्घटना में उसकी पत्नी को चोटें आई हैं। युवक और उसकी पत्नी दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिनमें एक लड़की बाइक चला रही थी। वह दरियापुर की निवासी बताई जा रही है, जबकि उसके साथ उसकी मां और बहन भी बाइक पर सवार थीं। इस दुर्घटना में तीनों को चोटें आई हैं।पुलिस की तत्परता:घटना की जानकारी मिलने पर शुजागंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों के सवारों को नजदीकी अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।दोनों बाइक सवार बाल बाल बचें।

साथ ही, प्रशासन ने सड़क पर सुरक्षा उपायों को लेकर निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।वही शुजागंज पुलिस ने कहा कि कृपया ध्यान दें: सभी यात्री अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें और सड़क पर सावधानी से चलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}