उत्तर प्रदेश

पीएम दौरे से पहले सुरक्षा हाई अलर्ट, रुदौली कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

रुदौली-अयोध्या। प्रधानमंत्री के आगामी ध्वजारोहण कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। एसएसपी के निर्देश पर रुदौली कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य के नेतृत्व में रुदौली नगर, भेलसर चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने वाहनों की गहन जांच की, चालकों व वाहन मालिकों का सत्यापन किया तथा आवश्यक कागजात की विधिवत जांच की। इसके साथ ही क्षेत्र में किराए पर रह रहे लोगों और उनके परिवारों का भी पूरा सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए चेकिंग अभियान को और तेज किया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। और इलाके की निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}