उत्तर प्रदेश

अटल जयंती पर दिव्यांगों को मिला स्नेह और सम्मान, 100 से अधिक कंबल वितरित

विधायक रामचंद्र यादव बोले : समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक राहत पहुंचाना ही सच्ची सेवा

रुदौली-अयोध्या। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को रुदौली तहसील स्थित डाक बंगला परिसर में दिव्यांगजनों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक रामचंद्र यादव ने दिव्यांगजनों को कंबल वितरित कर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। ठंड के इस मौसम में दिव्यांगजनों को राहत देना मानवता की सच्ची सेवा है।” विधायक ने आगे कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सुविधाओं से वंचित न रहे। आने वाले समय में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान देखने को मिली। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए समाज के कमजोर वर्गों के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर बल दिया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी रुदौली संतोष कुमार, तहसीलदार विजय गुप्ता, नायब तहसीलदार राजनारायण मौर्य, गन्ना समिति अध्यक्ष निर्मल शर्मा, भाजपा जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष किशोरी लाल भारती, राजस्व निरीक्षक अनिल यादव, लेखपाल वेद प्रकाश, अंकित श्रीवास्तव, क्षितिज श्रीवास्तव, सुभाष, शिव पुजारी, दिनेश यादव, विकास मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}