उत्तर प्रदेशमहराजगंज
महराजगंज : 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दरोगा रंगे हाथों गिरफ्तार

महराजगंज ।महराजगंज में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरोगा मोहम्मद अशरफ खान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दरोगा पर आरोप है कि उसने एक मामले में धारा घटाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और दरोगा को रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तारी की पुष्टि
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी शिवमनोहर यादव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को 50 हजार रुपये की घूस लेते समय पकड़ा गया है। फिलहाल वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और रिश्वत से जुड़े सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
आरोपी दरोगा के बारे में
आरोपी दरोगा मोहम्मद अशरफ खान मूल रूप से गाजीपुर जनपद का निवासी है और सदर कोतवाली में तैनात था। उसके खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की है।



