उत्तर प्रदेश

पटरंगा थाना में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

रुदौली-अयोध्या। थाना पटरंगा में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पटरंगा थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया। क्षेत्र में मोहर्रम में किसी प्रकार का कोई विवाद ना हो। इसकी सख्त हिदायत दी गई है। वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी तरह का कानून उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है। पीस कमेटी की बैठक के बाद सीओ रुदौली आशीष निगम ने कर्बला पहुंचकर मोहर्रम की जानकारी ली। बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष पटरंगा शशिकांत यादव ने कहा कि हमारे लिए सभी लोग बराबर हैं। त्योहार प्रेम का प्रवाह है। आपसी मेल जोग से सभी लोग मोहर्रम मनाएं। मोहर्रम में किसी तरह का किसी ने वाद विवाद किया तो ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा। मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाते हुए आपसे सौहार्द बनाए रखें। ताजियादार रास्ते के अनुसार ताजिया रखें समय से उनको कर्बला ले जाएं। मोहर्रम में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी लोगों से मोहर्रम में शांति बनाए रखने की अपील भी की गई। थाना अध्यक्ष शशिकांत यादव ने बताया कि मोहर्रम में खुराफातियो पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी। चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। इस मौके पर हाईवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार यादव, उप निरीक्षक मदन पाल, दिलीप कुमार, उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक विनोद कुमार, उप निरीक्षक अनूप कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक दिनेश कुमार यादव, कांस्टेबल अवनीश सिंह, हेड कांस्टेबल मंसाराम यादव, कांस्टेबल विशाल यादव, दीवान आशीष कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}