उत्तर प्रदेश

किशोरियों को शारीरिक परिवर्तन और स्वच्छता के बारे में दी जानकारी अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर हुआ कार्यक्रम

रुदौली-अयोध्या। मवई सीएचसी अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र रानीमऊ में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मवई ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजीव यादव ने किशोरियों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों पर विशेष ध्यान दिया। इनमें स्तनों का विकास, कूल्हों का बढ़ना, जननांगों पर बालों का आना शामिल है। साथ ही लंबाई में वृद्धि, त्वचा का तैलीय होना और मुंहासों की समस्या जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई से कई अधिकारी मौजूद रहे। इनमें आरकेएस के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजीव यादव, सीएचओ प्रिया श्रीवास्तव, आशा संगिनी जनकदुलारी, आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}