पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरे शाहलाल के प्रधानाध्यापक डॉ. कलीम को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

रुदौली-अयोध्या। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने हेतु राजधानी लखनऊ में आयोजित एक विशेष समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डॉ. कलीम को सम्मानित किया। डॉ. कलीम, जो अयोध्या जनपद के मवई शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरे शाह लाल के प्रधानाध्यापक हैं। इनको जिले से अकेले उत्कृष्ट कार्य हेतु शासन से चुना गया था।
यह सम्मान उन्हें अपने विद्यालय में छात्रों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि और अनुशासनात्मक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदान किया गया। डॉ. कलीम ने सरकारी विद्यालयों की छवि को सुधारने के लिए निरंतर प्रयास करते हुए अपने स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ाकर लगभग साढ़े चार सौ तक पहुँचा दी। जो कि एक मिसाल बन गई है। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्रीय शिक्षा व्यवस्था में एक सकारात्मक संदेश भेजा है। कि सरकारी स्कूल भी गुणवत्ता वाली शिक्षा और अनुशासन के माध्यम से समाज का विश्वास जीत सकते हैं। सम्मान समारोह में डॉ. कलीम को मुख्यमंत्री द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जो उनके योगदान की सरकारी स्तर पर स्वीकृति का प्रतीक है। यह अवसर न केवल उनके लिए बल्कि पूरे आयोध्या जनपद के लिए गौरव का विषय है।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. कलीम ने कहा कि यह पुरस्कार उनके अकेले का नहीं, बल्कि पूरे स्कूल स्टाफ, छात्रों और उनके अभिभावकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि वे भविष्य में भी विद्यालय को और ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए समर्पित रहेंगे।इस सम्मान के बाद क्षेत्रवासियों, अभिभावकों और शिक्षा प्रेमियों ने डॉ. कलीम को बधाइयाँ दीं। और उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। वरिष्ठ साहित्यकार डा अनवर हुसैन खा ने कहा कि सरकारी विद्यालयों को एक नई दिशा देने वाले डॉ. कलीम बहुत ही मेहनती व कार्य कुशल है। इनके जैसे शिक्षकों की जरूरत हर जिले को है। ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे तक पहुँच सके और देश का भविष्य उज्ज्वल बन सके।