उत्तर प्रदेश

तेर व नेवरा में हुई ग्राम चौपाल में पांच मामले निस्तारित

रुदौली-अयोध्या। शासन की मंशा के अनुसार प्रत्येक शुक्रवार को ब्लाक के दो गांवों में होने वाली ग्राम चौपाल इस बार मवई ब्लाक के तेर व नेवरा में आयोजित की गई।तेर गांव में जहां मात्र एक ही समस्या आई वहीं नेवरा गांव में चार मामले आए।तेर गांव में ग्राम प्रधान राम मगन यादव की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित की गई।ग्राम पंचायत अधिकारी आदेश चौधरी ने बताया कि सिर्फ एक समस्या राशन कार्ड के सम्बन्ध में आई थी।उसे मौके पर ही निस्तारित कर दी गई।इसी प्रकार नेवरा में ग्राम प्रधान विक्रमा यादव की अध्यक्षता में हुई ग्राम चौपाल में चार समस्याएं आई।ग्राम पंचायत अधिकारी सौरभ गुप्ता ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण किया।ग्राम पंचायत अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि दो समस्या आवास को लेकर थी जिसे फरियादियों को बताया गया कि आवास का सर्वे हो चुका है।लक्ष्य आने पर आवास की सुविधा मिल जाएगी।शौचालय निर्माण के लिए धनराशि न आने के सम्बन्ध में बताया कि सरकार द्वारा लाभार्थी के खाते में ही धनराशि भेजी जाती है।नाली निर्माण की समस्या को मौके पर निस्तारित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}