उत्तर प्रदेशमहराजगंज
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल निचलौल द्वारा सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल के आगमन पर सम्मान समारोह का होगा आयोजन

महराजगंज। नगर पंचायत निचलौल की बाजार की मुख्य सड़क नवनिर्माण के कार्य के लिए शासन से १ करोड़ ६३ लाख अवयुक्त करवाने के उपरान्त प्रथम आगमन पर लोकप्रिय विधायक माननीय प्रेम सागर पटेल जी को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल निचलौल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह मे व्यापारियों द्वारा सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम को मेन मार्केट के सब्जी मंडी दिन सोमवार दिनांक 23/12/2024को समय१२बजे दिन में आयोजित किया जाएगा।यह जानकारी उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल निचलौल के संरक्षक अशोक वर्मा और मीडिया प्रभारी आलोक सरावगी नगर अध्यक्ष दीपक जायसवाल के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया है।।