उत्तर प्रदेशदेश

14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष आज ही के दिन बच्चों के लिए ये खास दिन मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू के कारण हुई,

आज पूरे  देश में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष आज ही के दिन बच्चों के लिए ये खास दिन मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू के कारण हुई, जो बच्चों से काफी प्रेम करते थे और उनका सर्वांगीण विकास चाहते थे। पंडित नेहरू का जन्मदिन भी 14 नवंबर को होता है। बच्चों के प्रति उनके लगाव और भविष्य के लिए उनकी चिंता को समझते हुए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

किसी भी देश की उन्नति, विकास और सफलता की राह उस देश के बच्चों के हाथ में होती है, जो एक अच्छा नागरिक बनकर देश का गौरव बनते हैं। ऐसे में अच्छे नंबर लाने, पढ़ाई के दबाव और भविष्य की योजनाओं के लिए चिंतित रहने वाले हर बच्चे के लिए आज का दिन रिलैक्स करने का होता है। उनके दिन को खास बनाकर बच्चों के प्रयासों के लिए उन्हें पुरस्कृत किया जाता है। बाल दिवस के मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

इस मौके पर आप भी बच्चों के महत्व को समझें और दूसरों को समझाएं। अपने बच्चे समेत हर किसी को बाल दिवस की शुभकामनाएं भेजें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}