उत्तर प्रदेश

सीएचसी रुदौली में विदेशी महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

सीएमओ ने चिकित्सीय टीम को दी बधाई,व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

रूदौली-अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रूदौली ने चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। मंगलवार को यहां पहली बार एक विदेशी महिला का सफलतापूर्वक सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। महिला की डिलीवरी अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन रिजवी के नेतृत्व में चिकित्सा टीम द्वारा की गई। ऑपरेशन के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

विदेश से आई गर्भवती महिला,जो भारत में स्वास्थ्य सेवाएं लेने के उद्देश्य से कुछ माह पूर्व अयोध्या आई थी। जिनका रूदौली सीएचसी में इलाज चल रहा था। डॉक्टर फातिमा की निगरानी में नियमित परामर्श और दवाओं के सेवन के बाद अंततः ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ी। जिसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग में उत्साह का माहौल रहा। देर शाम मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुशील कुमार बनियान सीएचसी रूदौली पहुंचे। उन्होंने नवजात और उसकी मां का हालचाल लिया। तथा सिजेरियन ऑपरेशन को सफल बनाने वाली चिकित्सीय टीम को बधाई दी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने आकस्मिक सेवा कक्ष,प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर,जनरल वार्ड और जननी सुरक्षा योजना (JSY) वार्ड सहित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और अधीक्षक डॉ. फातिमा एवं उनकी टीम की सराहना की। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश चौधरी, डीपीएम राम प्रकाश पटेल, डीसीपीएम मो हम्माद, मनोज त्रिपाठी तथा रूदौली सीएचसी के अन्य चिकित्सक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}