ईद मिलादुन्नबी पर रूदौली नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की तस्वीर।
शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ जुलूस मोहम्मदी चप्पे चप्पे पर पुलिस की रही पैनी नजर

रिपोर्ट फतेह खान
शुजागंज-अयोध्या।
कोतवाली रूदौली क्षेत्र के अंतर्गत नगर क्षेत्रों में पैगंबरे इस्लाम मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस पूरे उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। रुदौली नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जगह जगह मिठाई बांटकर और भाईचारे का संदेश देकर लोगों ने पर्व की खुशियां साझा कीं। जुलूस से पूर्व रोशनी और रंग-बिरंगी झालरों से सजी गलियों को भव्य तरीके से सजाया गया था।माहौल में उत्साह के साथ शांति और सौहार्द की तस्वीर दिखाई दे रही दी,उधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी की निगरानी में एसडीएम रुदौली विनोद गुप्ता, सीओ रुदौली अरविंद सोनकर और कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य लगातार इलाके का भ्रमण कर रहे हैं।रूदौली नगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है। सड़क पर पुलिस की मुस्तैदी, सीसीटीवी की नजर और आसमान से ड्रोन की निगरानी तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस को सम्पन्न कराया गया।संवेदनशील इलाकों और जुलूस मार्ग पर पुलिस अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए थे प्रशासन का फोकस जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने पर पूरी तरह से था। वहीं दूसरी ओर उक्त थाना के शुजागंज चौकी क्षेत्रों में भी मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर जुलूस मोहम्मदी निकाला गया जलूस का जगह जगह पर जोरदार स्वागत करते हुए लोगों को मिष्ठान पेयजल शरबत फल फास्टफूड वितरण किया गया जुलूस को सम्पन्न कराने में प्रभारी चौकी शुजागंज अभिषेक सिंह हेड कांस्टेबल इंद्रेश यादव कांस्टेबल रवि चौधरी सत्यम गुप्ता आदर्श यादव अंबुज सिंह शरद शर्मा राजेंद्र सिंह सौरभ यादव के साथ लगातार भ्रमण शील रहे। जुलूस में भाईचारा एकता, गंगा जमुनी तहजीब के साथ सौहार्द दिखाई दिया।



