अटल आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम
मेघावी छात्रों का सम्मान करना गर्व का क्षण : रामचंद्र यादव

रिपोर्ट :- फ़तेह खान
रुदौली-अयोध्या। अटल आवासीय विद्यालय रूदौली में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में रूदौली विधायक रामचंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बैंड बाजे के साथ सलामी देते हुए विधायक श्री यादव का भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मेरिट में स्थान पाने वाले छात्रों के त्याग, तपस्या, और शिक्षा के प्रति लगन की सराहना करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि रूदौली विधानसभा को अटल आवासीय विद्यालय के रूप में शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र प्राप्त हुआ है।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनो को साकार करने के उद्देश्य से भाजपा सरकार ने श्रमिक वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके। इसी मंशा के अनुरूप अटल आवसीय विद्यालय की आधारशिला रखी जिसमे एक परिवार के रूप में शिक्षकों, अभिभावकों का अहम योगदान है। भाजपा जिला मंत्री तेज तिवारी ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती आज जिस तरह से हमारे क्षेत्र के अटल आवासीय विद्यालय ने छात्रों को संस्कार, अनुशासन व बेहतर शिक्षा प्रदान करने का कार्य किया। उसकी जितनी प्रसंशा की जाय कम है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने अटल आवासीय विद्यालय में छात्र सम्मान समारोह के आयोजन की प्रसंशा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों का नैसर्गिक विकास के साथ ही बेहतर करने की प्रेरणा प्राप्त होती है। अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अंश, अभिषेक, चित्रांश, आशीष, वर्षा, यामिनी, नव्या, अर्शी विश्वकर्मा, संस्कार, राशि सिंह, आयुष यादव, शौर्य सिंह, आदित्य व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र प्रत्यूष, अग्रिमा पटेल, जमुना, हर्षित, यामिनी, नैंसी, आदित्य, नंदलाल, आदर्श, अभिषेक वर्मा व आशीष को विधायक रामचंद्र यादव द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्राचार्य पीके नारायण, सुनील कुमार, प्रवक्ता भूगोल एके शुक्ला, डीके मिश्रा, सीबी सिंह, अम्बिका यादव, एसके सिंहा, शुशीला कुमारी, रामू सिंह सहित आदि शिक्षक मौजूद रहे।



