अलग अलग सड़क हादसे में महिला समेत चार घायल, तीन की हालत गंभीर
तीनों घायल जिला अस्पताल अयोध्या रेफर

रिपोर्ट :- फ़तेह खान
रुदौली-अयोध्या। रुदौली सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ अयोध्या मार्ग के रौजागांव ओवरब्रिज पर शनिवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ओवरब्रिज (पुल) के नीचे जा गिरा। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने उसे ओवरब्रिज से नीचे गिरते देख तुरन्त दौड़ पड़े। और इस घटना की सूचना तुरन्त कोतवाली रुदौली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी खैरनपुर रुदौली में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली रूदौली क्षेत्र के अंतर्गत हलीमनगर गांव निवासी अरसलान पुत्र अंसार खान जो अपनी बाइक से घर से किसी कार्य के लिए निकला था। तभी रौजागांव ओवरब्रिज पर पहुंच ही रहा था कि अचानक एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ओवरब्रिज (पुल) के नीचे जा गिरा। जिसमें बाइक सवार अरसलान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची रुदौली कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी खैरनपुर रुदौली में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना बलरामपुर रौजागांव चीनी मिल के पास एक बाइक सवार मोहम्मद सईद उम्र (65) वर्ष को भी एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा इस घटना की सूचना तुरन्त पटरंगा थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पटरंगा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को आनन फानन में इलाज के सीएचसी खैरनपुर रुदौली पहुंचाया। जहां पर हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही तीसरी घटना इसी पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ अयोध्या मार्ग पर ग्राम गनौली पेट्रोल पंप के पास घटी, जहां राजमार्ग के किनारे टायर पंचर खड़ी टाटा मैजिक में बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में गौस मोहम्मद व आफरीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें भी पटरंगा पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी खैरनपुर रुदौली में भर्ती कराया। जहां पर गौस मोहम्मद की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि आफरीन का सीएचसी रुदौली पर ही डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।



